Categories
Author: Coalfield Tahalka
श्याम मंदिर में आज मंत्री अर्जुन सिंह का होगा आगमन, स्वागत समारोह आयोजित रानीगंज। रविवार की शाम रानीगंज स्थित श्याम मंदिर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह का आगमन होगा। इस अवसर पर रानीगंज के विधायक पार्थो घोष, जिला अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। मंत्री अर्जुन सिंह के रानीगंज आगमन पर श्याम मंदिर कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के संयोजक मनीष शर्मा…
महंगी चीनी व खाद्य सामग्री को लेकर रानीगंज में प्रशासन की छापेमारी रानीगंज। नित्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों और संभावित अवैध जमाखोरी की जांच के लिए शनिवार को प्रशासन ने औद्योगिक नगरी रानीगंज के कई गोदामों और दुकानों में संयुक्त अभियान चलाया। सुबह से दिनभर चले इस अभियान में पुलिस, जिला प्रशासन तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चीनी सहित विभिन्न आवश्यक वस्तुओं के भंडारण की जांच की। शनिवार को रानीगंज के इतवारी शाह मोड़ स्थित राजपुरिया ट्रेडर्स, जो चीनी के प्रमुख विक्रेताओं में शामिल है, की दुकान पर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने…
रानीगंज। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत पश्चिम बर्दवान जिला खाद्य सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ अभियान के तहत रानीगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो चायपत्ती दुकानों पर औचक छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, रानीगंज के दाल पट्टी स्थित चोपड़ा एंटरप्राइज तथा मारवाड़ी पट्टी एवं लंबू गली के मुहाने पर स्थित प्रकाश की दुकान में जांच की गई। दोनों दुकानें एक ही परिवार द्वारा संचालित बताई जा रही…
भाजपा मंडल के बाद आसनसोल जिला विश्व हिंदू परिषद कमेटी भी भंग, वरिष्ठ सदस्य मनोज सराफ भी अलग रानीगंज। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज रेलवे स्टेशन के समीप 16 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई और मारपीट तथा इसके बाद रानीगंज थाना पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी के साथ उत्तेजित होकर बातचीत किए जाने की घटना को लेकर संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पहले रानीगंज भाजपा मंडल को भंग किए जाने के बाद अब आसनसोल जिला विश्व हिंदू परिषद की कमेटी को भी भंग कर दिया गया है। बताया जा…
बादाम बागान में भू-धंसान से रानीगंज के पश्चिमी इलाके में दहशत, डेंजर जोन घोषित रानीगंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के बादाम बागान इलाके में जमीन धंसने की घटना से पश्चिमी रानीगंज क्षेत्र में एक बार फिर लोगों में भय का माहौल है। अचानक जमीन में दरार और धंसान की घटना के बाद आसपास रहने वाले लोग चिंतित हैं। वहीं इस क्षेत्र में स्थित निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है कि यह इलाका पहले से ही भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित रहा है। वर्ष 1991 में हुई महावीर…
डेढ़ सौ साल पुरानी खेरिया हवेली का बड़ा हिस्सा भरभराकर ढहा, डेढ़ सौ साल पुरानी खेरिया हवेली का बड़ा हिस्सा भरभराकर ढहा, इलाके में मचा हड़कंप रानीगंज। रानीगंज शहर के प्रतिष्ठित तिलक रोड स्थित खेरिया परिवार की करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी ऐतिहासिक हवेली का मुख्य एवं बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। जर्जर हवेली का एक बड़ा भाग गिरने की घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घटना के समय हवेली के आसपास कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। बताया जाता है कि…
थाना में तरक करना महंगा पड़ा भाजपा के कार्यकर्ताओं को रानीगंज भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मंडल-1 समिति भंग; थाना विरोध के बीच दो नेता हिरासत में रानीगंज। रानीगंज में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा आसनसोल सांगठनिक जिला में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। जिला अध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्य द्वारा 18 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल-1 की समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। मोर्चा समितियों को इस आदेश से अलग रखा गया है। नई मंडल समिति के गठन तक संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए कोर कमेटी गठित…
अधिग्रहण के बाद सुभदर्शनी हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की । नई प्रबंधन समिति के अधिग्रहण के बाद सुभदर्शनी हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की । रानीगंज। बांसड़ा हाईवे स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुभदर्शनी हॉस्पिटल के नई प्रबंधन समिति द्वारा अधिग्रहण के बाद पहली बार अस्पताल के अध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की आगामी कार्ययोजना, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा रानीगंज एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। रमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नई प्रबंधन समिति की पहली…
रेलवे स्टेशन के समीप मारपीट पर भाजपा-विहिप ने किया किनारा रेलवे स्टेशन के समीप मारपीट पर भाजपा-विहिप ने किया किनारा रेलवे स्टेशन के समीप मारपीट पर भाजपा-विहिप ने किया किनारा रानीगंज। 14 अगस्त की मध्यरात्रि रानीगंज रेलवे स्टेशन के समीप दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसनसोल के महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं करीब आधा दर्जन अन्य लोगों को भी चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना के बाद 15 अगस्त को पूरे दिन रानीगंज शहर में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार…
रिकॉर्ड तालाबों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: विधायक पार्थो घोष रानीगंज। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के जीराडांगा इलाके में कथित रूप से तालाब भरने की सूचना मिलने पर विधायक पार्थो घोष मंगलवार देर रात स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में जितने भी रिकॉर्डेड (राजस्व अभिलेखों में दर्ज) तालाब और जलाशय हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर भरने या उन पर अवैध निर्माण की अनुमति नहीं…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.