Author: Coalfield Tahalka

सेवा कार्यों में धन से अधिक भावना और समर्पण महत्वपूर्ण, विजय अग्रवाल विमल देव गुप्ता, बेंगलुरु। महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के विस्तार एवं नवनिर्मित आधुनिक इकाई के उद्घाटन समारोह में सातवा ग्रुप के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि सेवा के ऐसे कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होती, बल्कि हृदय की उदारता, सद्भाव, त्याग और समाजसेवा की प्रेरणा अधिक महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस गरिमामय समारोह में शामिल होकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई। समाजहित और सेवा के ऐसे कार्यों में वे सदैव अस्पताल के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग और…

Read More

दामोदर का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मेजिया-साल्टोरा क्षेत्र में कई घरों में घुसा पानी, विधायक चंदना बावड़ी ने किया दौरा रानीगंज। बांकुड़ा जिले के मेजिया-साल्टोरा क्षेत्र में दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। मैथन डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे साल्टोरा, मेजिया, कालिदासपुर, गोविंदपुर सहित आसपास के कई गांवों के खेत-खलिहान पानी में डूब गए हैं। कई घरों में भी पानी प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। स्थिति की गंभीरता…

Read More

जन्माष्टमी महोत्सव में रानीगंज बना वृंदावन, श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म पर गूंजा ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’, भक्तिभाव में डूबा शहर रानीगंज। श्री सीताराम जी मंदिर, आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक झूलन महोत्सव के दौरान पूरा शहर मानो वृंदावन के स्वरूप में नजर आया। संध्या होते ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तजन लड्डू गोपाल को आकर्षक ढंग से सजाकर मंदिर पहुंचे। देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया और चारों ओर भजन-कीर्तन तथा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”…

Read More

दो दिनों की मूसलाधार बारिश से रानीगंज के कई इलाके जलमग्न दो दिनों की मूसलाधार बारिश से रानीगंज के कई इलाके जलमग्न दो दिनों की मूसलाधार बारिश से रानीगंज के कई इलाके जलमग्न, ईसीएल कॉलोनी के लोगों की बढ़ी परेशानी रानीगंज। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने रानीगंज शहर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। महावीर कोलियरी, यादवपाड़ा, यादव पार्क और हुसैन नगर सहित कई इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर गलियां और सड़कें पानी में डूब गईं, जबकि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड…

Read More

पूजा के पहले 1500 बस चलेगी मंत्री अर्जुन सिंह रानीगंज। पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह रविवार शाम को रानीगंज के श्री श्याम मंदिर पहुंचे। उनके आगमन पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। शाम होते ही मंदिर परिसर में मंत्री के समर्थकों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि वह मुख्य रूप से श्री श्याम बाबा के दर्शन के लिए रानीगंज आए हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सनातन धर्मावलंबियों को धार्मिक एकता एवं संगठन की शक्ति प्रदान करें। मंदिर कमेटी की ओर से विष्णु सराफ कौशल…

Read More

श्याम मंदिर में आज मंत्री अर्जुन सिंह का होगा आगमन, स्वागत समारोह आयोजित रानीगंज। रविवार की शाम रानीगंज स्थित श्याम मंदिर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह का आगमन होगा। इस अवसर पर रानीगंज के विधायक पार्थो घोष, जिला अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। मंत्री अर्जुन सिंह के रानीगंज आगमन पर श्याम मंदिर कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के संयोजक मनीष शर्मा…

Read More

महंगी चीनी व खाद्य सामग्री को लेकर रानीगंज में प्रशासन की छापेमारी रानीगंज। नित्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों और संभावित अवैध जमाखोरी की जांच के लिए शनिवार को प्रशासन ने औद्योगिक नगरी रानीगंज के कई गोदामों और दुकानों में संयुक्त अभियान चलाया। सुबह से दिनभर चले इस अभियान में पुलिस, जिला प्रशासन तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चीनी सहित विभिन्न आवश्यक वस्तुओं के भंडारण की जांच की। शनिवार को रानीगंज के इतवारी शाह मोड़ स्थित राजपुरिया ट्रेडर्स, जो चीनी के प्रमुख विक्रेताओं में शामिल है, की दुकान पर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने…

Read More

रानीगंज। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत पश्चिम बर्दवान जिला खाद्य सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ अभियान के तहत रानीगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो चायपत्ती दुकानों पर औचक छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, रानीगंज के दाल पट्टी स्थित चोपड़ा एंटरप्राइज तथा मारवाड़ी पट्टी एवं लंबू गली के मुहाने पर स्थित प्रकाश की दुकान में जांच की गई। दोनों दुकानें एक ही परिवार द्वारा संचालित बताई जा रही…

Read More

भाजपा मंडल के बाद आसनसोल जिला विश्व हिंदू परिषद कमेटी भी भंग, वरिष्ठ सदस्य मनोज सराफ भी अलग रानीगंज। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज रेलवे स्टेशन के समीप 16 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई और मारपीट तथा इसके बाद रानीगंज थाना पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी के साथ उत्तेजित होकर बातचीत किए जाने की घटना को लेकर संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पहले रानीगंज भाजपा मंडल को भंग किए जाने के बाद अब आसनसोल जिला विश्व हिंदू परिषद की कमेटी को भी भंग कर दिया गया है। बताया जा…

Read More

बादाम बागान में भू-धंसान से रानीगंज के पश्चिमी इलाके में दहशत, डेंजर जोन घोषित रानीगंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के बादाम बागान इलाके में जमीन धंसने की घटना से पश्चिमी रानीगंज क्षेत्र में एक बार फिर लोगों में भय का माहौल है। अचानक जमीन में दरार और धंसान की घटना के बाद आसपास रहने वाले लोग चिंतित हैं। वहीं इस क्षेत्र में स्थित निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है कि यह इलाका पहले से ही भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित रहा है। वर्ष 1991 में हुई महावीर…

Read More