Categories
Author: Coalfield Tahalka
*रानीगंज में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का भव्य नागरिक अभिनंदन रानीगंज। श्री श्याम बाल मंडल की ओर से आयोजित भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में पश्चिम बंगाल के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल भयमुक्त वातावरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “अब किसी को डरकर रहने की…
रानीगंज चैंबर के सम्मान समारोह में बोले डॉ. अजय पोद्दार, विकास कार्यों का दिया भरोसा रानीगंज। रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के पीडी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य को फिर से “सोनार बांग्ला” बनाने के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वाम मोर्चा सरकार और बाद के वर्षों में राज्य की स्थिति खराब हुई, जिसे अब सुधारने का प्रयास किया जा रहा…
बार्न्स बस्ती विवाद पर सियासत तेज, आंदोलन के बीच पहुंचे विधायक पार्थो घोष; विस्थापन नहीं होने देने का दिलाया भरोसा रानीगंज। बार्न्स स्टैंडर्ड क्षेत्र की बस्ती को खाली कराने के लिए नोटिस जारी होने के बाद पिछले एक सप्ताह से रानीगंज में राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की ओर से लगातार विभिन्न चरणों में आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोआज रानीगंज के विधायक पार्थो घोष विवादित क्षेत्र पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक पार्थो घोष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी गरीब परिवार को बिना…
चुनाव बाद हिंसा मामले में गिरफ्तार तृणमूल के दो नेताओं को कमर में रस्सी बांधकर गांव में घुमाया, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे रानीगंज: वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं अषोक हेला और विवेक मंडल को केंद्रीय एवं राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के लिए एगारा गांव ले जाकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दोनों आरोपियों की कमर में रस्सी बांधकर पुलिस सुरक्षा के बीच गांव के विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की गई।…
पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल की गौरवशाली विरासत को किया गया याद रानीगंज। रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, साहित्यिक और राष्ट्रवादी परंपरा को स्मरण करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज केसरी ने पश्चिम बंगाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती देशभक्ति, आध्यात्मिक चेतना, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक जागरण की जननी रही है। विशिष्ट वक्ता रोहित खेतान ने…
जनकल्याण योजना शिविर में आज भी भीड़ रानीगंज। रॉबिंसन स्टेडियम में आयोजित पश्चिम बंगाल सरकार के -जन कल्याण शिविर में तीसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि भीड़ को देखते हुए एक दिन का समय और बढ़ा दी गई हैभीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए घंटों कतारों में खड़े नजर आए। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, अन्नपूर्णा योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिविर में पहुंचे गोपाल गोर और बलई दास जैसे कई लोगों ने बताया कि वे पढ़े-लिखे नहीं…
रानीगंज:–वर्ष 2024 के चुनाव उपरांत हुई हिंसा समेत अन्य मामले में पश्चिम बर्धमान युवा तृणमूल काँग्रेस के जिला सचिव एवं रानीगंज TDB कॉलेज TMCP छात्र यूनियन के पूर्व सचिव सौमित्रो बनर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की रात 10 बजे के दरमियान गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज शहर के NSB रोड स्थित एक आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। वोट उपरांत चुनावी हिंसा मामले में रानीगंज से सीधान मण्डल शुभों भट्टाचार्या समेत 10 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि सौमित्रो बनर्जी अपने दोस्त के घर पर छिपा हुआ था। रानीगंज…
रानीगंज को उसके गौरवपूर्ण स्वरूप में लौटाने का प्रयास : विधायक पार्थो घोष रानीगंज। रानीगंज के बांगो भवन में सिटीजन फोरम की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में रानीगंज के निर्वाचित भाजपा विधायक Partho Ghosh ने शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि रानीगंज एक ऐतिहासिक शहर है, जिसे किसी अलग पहचान की आवश्यकता नहीं है। कोयलांचल क्षेत्र की पहचान भी रानीगंज के माध्यम से ही बनी है। उन्होंने बताया कि शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया जा रहा है। एनएसबी रोड…
रानीगंज श्री श्याम मंदिर में भाव-भजन संध्या, संजय मित्तल ने बांधा समां रानीगंज स्थित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित भाव-भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उन्होंने “हरि का सहारा श्याम हमारा”, “तुम ना करोगे तो कौन करेगा” और “दिल ना लगे तो किसे याद करूंगा” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को खाटू नरेश के प्रति आस्था और भक्ति से जोड़ दिया भजनों के बीच संजय मित्तल ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक माहौल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अब “जय श्री राम”…
साहस संस्था के प्रशिक्षित विद्यार्थियों का सम्मान, अभिभावकों ने साझा किए प्रेरक अनुभव रानीगंज। साहस हियरिंग एंड स्पीच एक्शन समिति की ओर से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स में संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने अपने संघर्ष तथा सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं। इस अवसर पर आसनसोल निवासी छात्रा की माता सुनीता लकड़ा ने भावुक अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी न सुन सकती है और न बोल सकती है, तब पूरा परिवार निराश हो गया था। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर स्थित संस्था के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.