श्याम मंदिर में आज मंत्री अर्जुन सिंह का होगा आगमन, स्वागत समारोह आयोजित

रानीगंज। रविवार की शाम रानीगंज स्थित श्याम मंदिर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह का आगमन होगा। इस अवसर पर रानीगंज के विधायक पार्थो घोष, जिला अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
मंत्री अर्जुन सिंह के रानीगंज आगमन पर श्याम मंदिर कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यह अवसर रानीगंज अंचल की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों से मंत्री को अवगत कराने के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर श्याम मंदिर कमेटी एवं आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।