Close Menu
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
    • Featured
    • Typography
    • Sports
      • Politics
      • Technology
      • Health
    What's Hot

    मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई

    आसनसोल जिला विश्व हिंदू कमेटी भंग

    बादाम बागान में भू-धंसान से रानीगंज के पश्चिमी इलाके में दहशत, डेंजर जोन घोषित

    Categories
    • Asansol News
    • Featured Tech
    • News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Coalfield Tahalka
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Live Updates
    • Politics
    • Technology
    Coalfield Tahalka
    • Home
    • Politics
    • Technology
    • Sports
    News

    मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई

    Coalfield TahalkaBy Coalfield TahalkaAugust 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रानीगंज। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत पश्चिम बर्दवान जिला खाद्य सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ अभियान के तहत रानीगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो चायपत्ती दुकानों पर औचक छापेमारी की।

    जानकारी के अनुसार, रानीगंज के दाल पट्टी स्थित चोपड़ा एंटरप्राइज तथा मारवाड़ी पट्टी एवं लंबू गली के मुहाने पर स्थित प्रकाश की दुकान में जांच की गई। दोनों दुकानें एक ही परिवार द्वारा संचालित बताई जा रही हैं। जांच के दौरान करीब 250 किलोग्राम निम्न गुणवत्ता वाली चायपत्ती को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि कुछ चायपत्ती के नमूनों को सील कर वैज्ञानिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दुकानों पर तय मानकों की अनदेखी कर घटिया गुणवत्ता वाली चायपत्ती की बिक्री की जा रही है। इसी आधार पर मोबाइल लैब के साथ पहुंची टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया।

    ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) तथा राज्य स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष पहल है, जिसके माध्यम से बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, मिलावट की पहचान और लोगों में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है।

    छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरी कार्रवाई व्यापारियों एवं आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले व्यापारियों के प्रति किसी प्रकार की सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कारोबारियों की वजह से पूरे व्यापार जगत की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और व्यापार संगठन भी ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करेगा।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleआसनसोल जिला विश्व हिंदू कमेटी भंग
    Coalfield Tahalka

    Related Posts

    आसनसोल जिला विश्व हिंदू कमेटी भंग

    August 21, 2026

    बादाम बागान में भू-धंसान से रानीगंज के पश्चिमी इलाके में दहशत, डेंजर जोन घोषित

    August 21, 2026

    डेढ़ सौ साल पुरानी खेरिया हवेली का बड़ा हिस्सा भरभराकर ढहा,

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Latest Posts

    मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई

    आसनसोल जिला विश्व हिंदू कमेटी भंग

    बादाम बागान में भू-धंसान से रानीगंज के पश्चिमी इलाके में दहशत, डेंजर जोन घोषित

    डेढ़ सौ साल पुरानी खेरिया हवेली का बड़ा हिस्सा भरभराकर ढहा,

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo

    Coalfield Tahalka

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Coalfield Tahalka® All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.