Author: Coalfield Tahalka

सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए छोटे सरकार, सनातन मूल्यों पर दिया जोर रानीगंज। स्थानीय श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में खंडवा, मध्य प्रदेश स्थित धूनीवाले दादा गुरु आश्रम के प्रमुख एवं “छोटे सरकार” के नाम से प्रसिद्ध संत ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म, गुरु परंपरा और युवा पीढ़ी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का भविष्य उज्ज्वल है और सनातन समाज द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों का आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने…

Read More

नवनिर्वाचित विधायक पार्थो घोष का भव्य स्वागत, दो वर्षों में वादे पूरे करने का दावा रानीगंज। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहली बार रानीगंज पहुंचे नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्थो घोष का जय श्रीराम के नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। पार्थो घोष ने कहा कि राज्य और केंद्र में समान विचारधारा की सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दो महीनों के भीतर केंद्र की महात्मा गांधी योजना, अन्नपूर्णा…

Read More

सामाजिक उत्थान, व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक जागरण कार्यक्रम संपन्न, युवाओं के पलायन पर भी उठे सवाल रानीगंज। पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को श्री श्री सीताराम जी भवन के टॉप फ्लोर में सामाजिक उत्थान, व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक जागरण को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही। हालांकि समारोह के दौरान यह चर्चा भी प्रमुखता से सामने आई कि जिस विषय को लेकर सेमिनार आयोजित किया गया, उसमें अपेक्षित संख्या में युवा वर्ग की उपस्थिति देखने…

Read More

कोयला सिंडिकेट पर शिकंजा, 14 माफिया गिरफ्तार; अब सफेदपोश संचालकों पर प्रशासन की नजर रानीगंज। कोयला कारोबार में सिंडिकेट के माध्यम से रंगदारी, वसूली एवं मवालीगिरी के आरोप में प्रशासन ने 14 कथित कोयला माफियाओं को गिरफ्तार कर बड़ा कदम उठाया है। इस कार्रवाई के बाद कोयला क्षेत्र में डियो एवं सिंडिकेट के नाम पर चल रही अवैध वसूली पर फिलहाल विराम लगने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि गिरफ्तार किए गए लोग केवल मोहरे हैं, जबकि इस पूरे सिंडिकेट को संचालित करने वाले कई सफेदपोश अब भी खुलेआम समाजसेवी और प्रभावशाली…

Read More

रानीगंज, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होते ही तापसी रेलवे साइडिंग क्षेत्र एक बार फिर बाहुबलियों और सिंडिकेट को लेकर चर्चा में आ गया। आरोप है कि चुनाव परिणाम आने की रात लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर जमकर शक्ति प्रदर्शन और दबंगई हुई, जिससे वहां पहले से काम कर रहे कई तृणमूल समर्थक कर्मियों को मैदान छोड़कर भागना पड़ा था। हालांकि फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि शुरुआती दौर में उन्हें लगा था कि सत्ता परिवर्तन के बाद व्यवस्था में सुधार आएगा और वर्षों से चले आ रहे सिंडिकेट राज पर रोक लगेगी, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर पुरानी स्थिति…

Read More

तृणमूल शासन में पनपे कोल सिंडिकेट के खिलाफ गोलबंद हुए कारोबारी शिल्पांचल में रंगदारी और सिंडिकेट राज पर ट्रेडर्स का खुला विद्रोह, नई सरकार से बड़ी उम्मीद, विमल देव गुप्ता रानीगंज :पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब शिल्पांचल के कोयला कारोबार में वर्षों से जड़ जमा चुके कथित सिंडिकेट राज के खिलाफ खुलकर आवाज उठने लगी है। कोल ट्रेडर्स ने साफ कर दिया है कि अब ई-ऑक्शन के कोयले पर किसी भी प्रकार की रंगदारी नहीं दी जाएगी। कारोबारी संगठनों का आरोप है कि तृणमूल शासनकाल में कोयला उद्योग पर सिंडिकेट का ऐसा शिकंजा कस गया था, जिसने…

Read More

सिंडिकेट, कटमनी और वर्चस्व की राजनीति फिर चर्चा में, तापसी रेलवे साइडिंग बना नया केंद्र रानीगंज। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सिंडिकेट राज, कटमनी, भ्रष्टाचार और सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार राजनीतिक लड़ाई लड़ी गई थी। चुनाव में भारी जनसमर्थन मिलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में वर्चस्व की राजनीति और दबंगई पर अंकुश लगेगा, लेकिन चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद ही रानीगंज के तापसी क्षेत्र स्थित रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो जाने से एक बार फिर वही पुराने मुद्दे चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है…

Read More

रानीगंज। रानीगंज विधानसभा भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाता नजर आया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष शमशेर ने किया, जबकि मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्थो घोष ने इसे चुनाव पूर्व एक महत्वपूर्ण संवाद बताया और कहा कि इस मंच के माध्यम से वे जनता के उस सवाल का जवाब दे रहे हैं कि आखिर क्यों रानीगंज की जनता भारतीय जनता पार्टी और उन्हें अपना समर्थन दे। उन्होंने कहा कि रानीगंज की सबसे ज्वलंत समस्या ‘रानीगंज को खाली कराने’ और उससे जुड़ी भ्रांतियों को लेकर…

Read More

रानीगंज में कोयला मंत्री ने कहा इस क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में आयोजित सभा को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास का चुनाव है। पूरे देश का विकास किस राज्य पर निर्भर है हमारे इस चुनाव पर पाकिस्तान एवं बांग्लादेश की निगाहें हैं पिछले 50 वर्षों से यहां का लाभ उसे पर थी और बांग्लादेशों को मिल रही है…

Read More

रानीगंज बचाओ मंच के गोपाल आचार्य ने नामांकन भरा RAN NEWS PHOTO रानीगंज: क्षेत्र के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी एवं रानीगंज बचाओ मंच के सक्रिय सदस्य गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रानीगंज विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। नामांकन के बाद आचार्य ने कहा कि उनका जन्म, शिक्षा और पालन-पोषण रानीगंज में ही हुआ है, इसलिए वे इस मिट्टी के ऋणी हैं और इसी कर्ज को चुकाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दामोदर से अजय नदी तक पूरे इलाके में सुनियोजित तरीके से पर्यावरण…

Read More