Categories
Author: Coalfield Tahalka
दीघा में एक्सप्रेस न्यूज़ की पत्रकार सम्मेलन, बदलते दौर में मीडिया की भूमिका पर मंथन दीघा (पश्चिम बंगाल)।एक्सप्रेस न्यूज़ (express news) की ओर से दीघा में एक भव्य पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओड़िशा, कर्नाटक (बेंगलुरु) सहित विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारों की भूमिका” रहा, जिस पर विस्तृत परिचर्चा की गई। इस अवसर पर एक्सप्रेस न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर मदन सिंह को मीडिया जगत में उनके 25 वर्षों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुरूप मीडिया को भी स्वयं में…
रानीगंज में श्याम भक्ति का त्रिदिवसीय महोत्सव, नगर बना खाटू धाम रानीगंज। देवनगरी रानीगंज में श्री श्याम मंदिर के द्वितीय स्थापना उत्सव एवं श्री श्याम बाल मंडल के 41वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर भव्य त्रिदिवसीय आयोजन का शुभारंभ भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। प्रथम दिन श्री सीतारामजी मंदिर प्रांगण से ध्वज-निशान शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर परिभ्रमण करते हुए नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा में बंगाल की महिलाओं द्वारा ढाक वादन, राजस्थान के सुप्रसिद्ध ढप की सुरीली भजन प्रस्तुति तथा उज्जैन से पधारे कलाकार के डमरू-नाद ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। जय श्री श्याम के…
परिवर्तन का दिया संदेश रानीगंज।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रानीगंज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही वे पंजाबी मोड़ पहुँचे, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, भारत माता की जय के नारों और मोटरसाइकिल रैली के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात रैली उन्हें रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के सभा कक्ष तक लेकर पहुँची। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआतसभा स्थल पर मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे आसनसोल जिले के विभिन्न ब्लॉक स्तर से बड़ी…
रानीगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां तेज रानीगंज ।अखिल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के रानीगंज आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं और शहर को भगवा रंग के झंडों से सजाया गया है। भाजपा के रानीगंज मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि नितिन नवीन बुधवार के दिन दोपहर 2 बजे रानीगंज के सपोर्ट से असेंबली क्षेत्र में एक संगठनात्मक बैठक करेंगे। इससे पहले पंजाबी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से उनका भव्य स्वागत करेंगे।…
रानीगंज रोटरी क्लब ने वोकेशनल अवॉर्ड्स समारोह में समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित रानीगंज। रानीगंज रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज के संयुक्त तत्वावधान में रानीगंज रोटरी क्लब के सभागार में रोटरी वोकेशनल अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न पेशेवर एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। यह उपक्रम रोटरी इंटरनेशनल की उस परंपरा का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्र में उच्च मूल्य, कुशलता, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाज के लिए उदाहरण स्वरूप सम्मानित किया जाता है, ताकि अन्य…
रानीगंज पिंजरा पोल गौशाला समिति का चुनाव संपन्न, मतदाताओं ने किया मतदान, प्रथम गोपाल खेरिया 484, दूसरे स्थान पर प्रभात कुमार सरावगी 474, तीसरे में टोनी क्याल 474, रानीगंज। आरोप-प्रत्यारोप के बीच रानीगंज पिंजरा पोल समिति गौशाला का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 785 मतदाताओं में से 640 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही गौशाला परिसर में राष्ट्रीय चुनाव की तर्ज पर माहौल देखने को मिला, जहां उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। हालांकि यह संस्था एक सेवा मूलक सामाजिक संगठन है, इसके बावजूद चुनाव के दौरान सदस्यों के बीच आपसी…
22 जनवरी को रानीगंज गौशाला कार्यकारिणी समिति का चुनाव रानीगंज। रानीगंज गौशाला की कार्यकारिणी समिति का चुनाव दस वर्षों से अधिक समय बाद आगामी 22 जनवरी (गुरुवार), 2026 को आयोजित होने जा रहा है। लंबे अंतराल के बाद होने वाले इस चुनाव को लेकर गौशाला से जुड़े सदस्यों और गौ-भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। गौशाला में अब तक हुए विकास कार्यों की गति को निरंतर बनाए रखने और गौ-माता की सेवा को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से यह चुनाव कराया जा रहा है। इस चुनाव में कुल 23 गौ-भक्त उम्मीदवार मैदान में हैं, जो गौशाला को समय देने और सेवा भाव से…
रानीगंज ।रानीगंज के सियारशोल राज मैदान में आयोजित रानीगंज पुस्तक मेला–2026 का उद्घाटन संयुक्त रूप से आसनसोल के जिला मजिस्ट्रेट एस. पूणे बालम, विधायक तापस बनर्जी, काजी नजरुल इस्लाम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उदय बंद्योपाध्याय, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमानंद जी महाराज एवं मेला समिति के अध्यक्ष अमरनाथ चटर्जी ने किया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों द्वारा एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला मजिस्ट्रेट एस. पूणे बालम ने कहा कि पुस्तक को हमें अपना सच्चा मित्र बनाना चाहिए, क्योंकि जब सब साथ छोड़ देते हैं तब पुस्तक ही हमारा सहारा बनती है। मोबाइल और…
रानीगंज ,भाजपा के समर्थकों ने त्रिवेणी देवी बालोटिया कॉलेज के बाहर एआरओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे रानीगंज मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि एसएआर के अंतर्गत फॉर्म-7 जमा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहले ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस पहुंचे थे। वहां से उन्हें बताया गया कि त्रिवेणी देवी भारतीय कॉलेज एवं रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में फॉर्म जमा करने की व्यवस्था है। इस सूचना के आधार पर जब भाजपा कार्यकर्ता त्रिवेणी देवी भारतीय कॉलेज में एआरओ के पास पहुंचे, तो वहां मौजूद दो अधिकारियों ने साफ तौर पर यह कह दिया कि उनके पास फॉर्म-7 जमा लेने…
रानीगंज के सनसनीखेज 20 लाख की चोरी का खुलासा, अपराधी गिरफ्तारआरोपी का बयान: “मैं माफिया के चंगुल में फंस गया, चोरी की रकम माफियाओं ने लपेट ली” नये साल के पहले सप्ताह में मिली इस बड़ी सफलता के तहत पुलिस ने क्षेत्र में हुई कुल 29 चोरियों में से 23 मामलों का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर निवासी आशराफुल मंडल (30) के रूप में हुई है, जो करीब 350 किलोमीटर दूर से आकर रानीगंज और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। सीसीटीवी फुटेज बनी अहम कड़ी23…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.