Close Menu
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
    • Featured
    • Typography
    • Sports
      • Politics
      • Technology
      • Health
    What's Hot

    रानीगंज जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में अव्यवस्था से लोग परेशान, भाजपा ने भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का लगाया आरोप

    रानीगंज में 5 किमी मैराथन का आयोजन, झारखंड की बेटियों और गोरखपुर के धावक ने मारी बाजी

    चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टिट्यूट ने सीए डे पालन की

    Categories
    • Asansol News
    • News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Coalfield Tahalka
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Live Updates
    • Politics
    • Technology
    Coalfield Tahalka
    • Home
    • Politics
    • Technology
    • Sports
    News

    रानीगंज जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में अव्यवस्था से लोग परेशान, भाजपा ने भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का लगाया आरोप

    Coalfield TahalkaBy Coalfield TahalkaJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रानीगंज जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में अव्यवस्था से लोग परेशान, भाजपा ने भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का लगाया आरोप

    रानीगंज जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में अव्यवस्था से लोग परेशान, भाजपा ने भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का लगाया आरोप

    oplus_0

    रानीगंज। रानीगंज बोरो-2 स्थित जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में अव्यवस्था और लोगों की परेशानी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी दर्जनों लोग घंटों तक कार्यालय के बाहर इंतजार करते नजर आए। लोगों का आरोप है कि महीनों से कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उनका काम नहीं हो पा रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते। कार्यालय खुलने के काफी देर बाद कर्मचारी आपस में बातचीत और अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिससे आम नागरिकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

    Oplus_131072

    कार्यालय की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि केसरी, युवा नेता मोनू बर्मन तथा *नमिता साव ने भी कार्यालय में अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। भाजपा नेताओं के पहुंचने के बाद ही काउंटर खोलकर काम शुरू किया गया।

    इस दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों ने कर्मचारियों अरूप फटीक,दीपक हेल तथा अन्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि आवेदन में बार-बार नई आपत्तियां लगाकर उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर कटवाए जाते हैं और समय पर काम नहीं किया जाता।

    झूमा बाउरी ने बताया कि वह घर-घर काम कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, लेकिन बेटी के जन्म प्रमाणपत्र के लिए कई बार कार्यालय आने के बावजूद काम नहीं हो सका। गुलशन आरा, निघा में रहती है ने कहा कि वह कई बार कार्यालय आ चुकी हैं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ा।

    oplus_0

    सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा हर बार अलग-अलग नियम बताकर लोगों को परेशान किया जाता है। उर्मिला देवी ने बताया कि उनका बच्चा पंजाब में पढ़ाई कर रहा है और जन्म प्रमाणपत्र की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन कभी ऑनलाइन सिस्टम बंद होने तो कभी अन्य कारण बताकर उन्हें लौटा दिया जाता है।

    संतु विश्वकर्मा और वसीम अख्तर सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि पहले आवेदकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और बाद में अवैध लाभ लेने का प्रयास किया जाता है। लोगों का कहना था कि शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती।

    लोगों ने यह भी कहा कि नगर निगम में अध्यक्ष और कई वार्डों में पार्षद नहीं होने के कारण कई आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की परेशानी और बढ़ गई है।

    भाजपा नेता रवि केसरी ने कहा कि सरकारी कार्यालय समय पर खुलने चाहिए और कर्मचारियों को आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद भी हार्ड कॉपी जमा करने के दौरान लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

    वहीं, कार्यालय के मुख्य अधिकारी गौतम प्रमाणिक को कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। फोन पर उन्होंने कहा कि कार्यालय में कई तरह की खामियां हैं और वह स्वयं भीसी इससे अवगत हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कई महीनों से ऑनलाइन प्रणाली सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अन्य कर्मचारियों की कार्यशैली और मनमानी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विशेष रूप से जांच कराई जाएगी और जो भी कमियां होंगी, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleरानीगंज में 5 किमी मैराथन का आयोजन, झारखंड की बेटियों और गोरखपुर के धावक ने मारी बाजी
    Coalfield Tahalka

    Related Posts

    रानीगंज में 5 किमी मैराथन का आयोजन, झारखंड की बेटियों और गोरखपुर के धावक ने मारी बाजी

    July 5, 2026

    चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टिट्यूट ने सीए डे पालन की

    July 2, 2026

    कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर भी कस सकता है शिकंजा

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Latest Posts

    रानीगंज जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय में अव्यवस्था से लोग परेशान, भाजपा ने भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का लगाया आरोप

    रानीगंज में 5 किमी मैराथन का आयोजन, झारखंड की बेटियों और गोरखपुर के धावक ने मारी बाजी

    चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टिट्यूट ने सीए डे पालन की

    कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर भी कस सकता है शिकंजा

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo

    Coalfield Tahalka

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Coalfield Tahalka® All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.