नई टीम में अध्यक्ष श्वेता बरनवाल, आई.पी.पी. अनीशा भूवालका दुबे, वाइस प्रेसिडेंट स्वाति केजरीवाल, महासचिव अर्चना अग्रवाल, एडिटर रितिका रहेजा वाधवा, कोषाध्यक्ष नीतू खैडवाल तथा आई.एस.ओ. ज्योति झुनझुनवाला ने अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 25/ 26 की अध्यक्ष अनीशा भूवालका दुबे ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्वेता को कॉलर पीन पहनाकर विधिवत रूप से उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। अनीशा के कार्यकाल की काफी सराहना व्यक्त की गई।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्वेता अग्रवाल ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
इनर व्हील क्लब रानीगंज का चौथा इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न
रानीगंज/
इनर व्हील क्लब रानीगंज का चौथा इंस्टॉलेशन समारोह रोटरी क्लब हॉल में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की जिला अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।