Close Menu
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
    • Featured
    • Typography
    • Sports
      • Politics
      • Technology
      • Health
    What's Hot

    रानीगंज श्री श्याम मंदिर में भाव-भजन संध्या, संजय मित्तल ने बांधा समां

    साहस संस्था के प्रशिक्षित विद्यार्थियों का सम्मान, अभिभावकों ने साझा किए प्रेरक अनुभव

    सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए छोटे गुरु, सनातन मूल्यों पर दिया जोर, विमल देव गुप्ता

    Categories
    • Asansol News
    • News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Coalfield Tahalka
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Live Updates
    • Politics
    • Technology
    Coalfield Tahalka
    • Home
    • Politics
    • Technology
    • Sports
    News

    साहस संस्था के प्रशिक्षित विद्यार्थियों का सम्मान, अभिभावकों ने साझा किए प्रेरक अनुभव

    Coalfield TahalkaBy Coalfield TahalkaJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Oplus_131072

    साहस संस्था के प्रशिक्षित विद्यार्थियों का सम्मान, अभिभावकों ने साझा किए प्रेरक अनुभव

    oplus_0

    रानीगंज। साहस हियरिंग एंड स्पीच एक्शन समिति की ओर से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स में संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने अपने संघर्ष तथा सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं।

    oplus_0

    इस अवसर पर आसनसोल निवासी छात्रा की माता सुनीता लकड़ा ने भावुक अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी न सुन सकती है और न बोल सकती है, तब पूरा परिवार निराश हो गया था। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर स्थित संस्था के समर्पित प्रयासों और प्रशिक्षण की बदौलत उनकी बेटी आज आत्मविश्वास के साथ जीवन जी रही है और किसी से कम नहीं है। उनके अनुभवों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।

    संस्था की संस्थापक प्रो. मधुमिता जाजोदिया ने अभिभावकों से धैर्य, सजगता और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को कभी समाज और परिवार ने असहाय समझ लिया था, वे आज अपने जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षित मूक-बधिर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

    इस मौके पर समाजसेवी आरती खेतान, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल गुप्ता, सपन लोहायका, रोहित खेतान, अशोक अरोड़ा, अशोक बुछासिया तथा ललित ख्याल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी शंभू जाजोदिया ने दी। आयोजन का संयोजन नंदलाल जालान फाउंडेशन की ओर से किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए छोटे गुरु, सनातन मूल्यों पर दिया जोर, विमल देव गुप्ता
    Next Article रानीगंज श्री श्याम मंदिर में भाव-भजन संध्या, संजय मित्तल ने बांधा समां
    Coalfield Tahalka

    Related Posts

    रानीगंज श्री श्याम मंदिर में भाव-भजन संध्या, संजय मित्तल ने बांधा समां

    June 14, 2026

    सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए छोटे गुरु, सनातन मूल्यों पर दिया जोर, विमल देव गुप्ता

    June 7, 2026

    नवनिर्वाचित विधायक पार्थो घोष का भव्य स्वागत, दो वर्षों में वादे पूरे करने का दावा,बिमल देव गुप्ता

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Latest Posts

    रानीगंज श्री श्याम मंदिर में भाव-भजन संध्या, संजय मित्तल ने बांधा समां

    साहस संस्था के प्रशिक्षित विद्यार्थियों का सम्मान, अभिभावकों ने साझा किए प्रेरक अनुभव

    सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए छोटे गुरु, सनातन मूल्यों पर दिया जोर, विमल देव गुप्ता

    नवनिर्वाचित विधायक पार्थो घोष का भव्य स्वागत, दो वर्षों में वादे पूरे करने का दावा,बिमल देव गुप्ता

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo

    Coalfield Tahalka

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Coalfield Tahalka® All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.