
रानीगंज में कोयला मंत्री ने कहा इस क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा

रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में आयोजित सभा को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास का चुनाव है। पूरे देश का विकास किस राज्य पर निर्भर है हमारे इस चुनाव पर पाकिस्तान एवं बांग्लादेश की निगाहें हैं पिछले 50 वर्षों से यहां का लाभ उसे पर थी और बांग्लादेशों को मिल रही है उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल आज पिछड़े राज्यों में शामिल होता जा रहा है और यहां गुंडाराज तथा माफियाराज का माहौल बना हुआ है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और आम जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया का लाभ अवैध घुसपैठियों और बाहरी तत्वों को मिल रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने महिला बल पर कहा कांग्रेस एवं टीएमसी कैसे परिया में स्पष्ट कर दिया की महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देंगे महिलाओं को लेकर इनकी चिंतन क्या है इन विरोधियों का या स्पष्ट हो गया। सभा के दौरान रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष जुगल गुप्ता, रोहित खेतान एवं कार्यकारी अध्यक्ष मनोज केसरी ने क्षेत्र के विकास से संबंधित ज्ञापन सौंपा। वहीं, रानीगंज सिटिजन फोरम के अध्यक्ष गौतम घटक ने “रानीगंज बचाओ” से जुड़ा ज्ञापन प्रस्तुत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में उद्योग-धंधों की स्थिति खराब है। एक समय था जब पश्चिम बंगाल औद्योगिक क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान रखता था, लेकिन आज स्थिति विपरीत हो गई है। राज्य के समुचित विकास के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे सभी मतभेदों को भुलाकर सोच-समझकर मतदान करें और भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें। उन्होंने रानीगंज को ऐतिहासिक शहर बताते हुए कहा कि यहां देश की पहली कोयला खदान स्थापित हुई थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की ओर से रानीगंज को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और क्षेत्र के विकास, रोजगार, व्यवसाय एवं वाणिज्य को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री का सम्मान बीएमएस अध्यक्ष जयंत चौबे, श्रमिक नेता मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, रवि केसरी, दिनेश सोनी, मनोज ओझा सहित कई प्रमुख लोग मंच पर उपस्थित रहे और केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।