रानीगंज। रानीगंज विधानसभा भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाता नजर आया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष शमशेर ने किया, जबकि मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्थो घोष ने इसे चुनाव पूर्व एक महत्वपूर्ण संवाद बताया और कहा कि इस मंच के माध्यम से वे जनता के उस सवाल का जवाब दे रहे हैं कि आखिर क्यों रानीगंज की जनता भारतीय जनता पार्टी और उन्हें अपना समर्थन दे।
उन्होंने कहा कि रानीगंज की सबसे ज्वलंत समस्या ‘रानीगंज को खाली कराने’ और उससे जुड़ी भ्रांतियों को लेकर रही है, जिसे केंद्रीय कोयला मंत्री के माध्यम से स्पष्ट किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र की सुविधाएं प्रभावित हुई हैं, इसलिए रानीगंज नगरपालिका को पुनः स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
पार्थो घोष ने शहर की यातायात व्यवस्था, जाम की समस्या, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क और बुनियादी ढांचे की बदहाली को पिछले 11 वर्षों की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि इन समस्याओं से जनता को भारी कष्ट उठाना पड़ा है, जिसे दूर करना उनका संकल्प है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और भय का माहौल बना हुआ है, जिसे समाप्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन सरकार’ बनने की संभावना है, जिससे रोजगार, उद्योग-धंधों की स्थापना और समग्र विकास को गति मिलेगी। पार्थो घोष ने इस चुनाव को न केवल रानीगंज, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल और देश के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की।
रानीगंज में भाजपा का जोरदार दावा, पार्थो घोष ने गिनाईं प्राथमिकताएं