सेवा कार्यों में धन से अधिक भावना और समर्पण महत्वपूर्ण, विजय अग्रवाल

विमल देव गुप्ता,
बेंगलुरु। महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के विस्तार एवं नवनिर्मित आधुनिक इकाई के उद्घाटन समारोह में सातवा ग्रुप के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि सेवा के ऐसे कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होती, बल्कि हृदय की उदारता, सद्भाव, त्याग और समाजसेवा की प्रेरणा अधिक महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि इस गरिमामय समारोह में शामिल होकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई। समाजहित और सेवा के ऐसे कार्यों में वे सदैव अस्पताल के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर बिजय अग्रवाल एवं श्रीमती नीरू अग्रवाल के प्रति अस्पताल प्रबंधन ने उनके स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उनके विचारों और मार्गदर्शन को अस्पताल की भावी विकास यात्रा के लिए प्रेरणादायक बताया गया। इस अवसर पर रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी रमेश लॉयल का ने कहा कि आज मुझे बहुत ही अधिक प्रशंसा हो रही है विजय जी से मिलकर क्योंकि एक समय था जब उनसे मुलाकात रानीगंज में हुआ करता था।
—