Close Menu
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
    • Featured
    • Typography
    • Sports
      • Politics
      • Technology
      • Health
    What's Hot

    रानीगंज में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का भव्य नागरिक अभिनंदन

    रानीगंज चैंबर के सम्मान समारोह में बोले डॉ पोद्दार,

    बार्न्स बस्ती विवाद पर सियासत तेज, आंदोलन के बीच पहुंचे विधायक पार्थो घोष; विस्थापन नहीं होने देने का दिलाया भरोसा, विमल देव गुप्ताR

    Categories
    • Asansol News
    • News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Coalfield Tahalka
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Live Updates
    • Politics
    • Technology
    Coalfield Tahalka
    • Home
    • Politics
    • Technology
    • Sports
    News

    रानीगंज में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का भव्य नागरिक अभिनंदन

    Coalfield TahalkaBy Coalfield TahalkaJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रानीगंज में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का भव्य नागरिक अभिनंदन

    रानीगंज। श्री श्याम बाल मंडल की ओर से आयोजित भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में पश्चिम बंगाल के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल भयमुक्त वातावरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “अब किसी को डरकर रहने की आवश्यकता नहीं है। लोग अपने गांव, मोहल्ले और बाजार में बिना किसी भय के आ-जा सकेंगे। चार जून को मिले जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता परिवर्तन और विकास चाहती है। जो लोग आम लोगों पर हावी होते थे, उनके खिलाफ व्यवस्था ने कार्रवाई शुरू कर दी है।”

    उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है और अब पूरे बंगाल के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल एक बार फिर ‘सोनार बांग्ला’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

    मारवाड़ी समाज के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह समाज जहां भी जाता है, वहां के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राजस्थान की वीर भूमि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के युवाओं ने सदैव राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बंगाल के लिए सुवेंदु अधिकारी को जिम्मेदारी दी है और सभी को मिलकर राज्य के विकास के संकल्प को पूरा करना होगा।

    इस अवसर पर उनकी पत्नी सरोज पोद्दार ने कहा कि वह रानीगंज की बेटी हैं और अपने शहर से मिला स्नेह, सम्मान और अपनापन उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए समाज और राज्य के विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम का संचालन विनोद बंसल ने किया तथा अध्यक्षता विष्णु सराफ ने की। श्री श्याम बाल मंडल की ओर से पवन केजरीवाल ने डॉ. अजय पोद्दार को सम्मानित किया। समारोह में रानीगंज की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleरानीगंज चैंबर के सम्मान समारोह में बोले डॉ पोद्दार,
    Coalfield Tahalka

    Related Posts

    रानीगंज चैंबर के सम्मान समारोह में बोले डॉ पोद्दार,

    June 29, 2026

    बार्न्स बस्ती विवाद पर सियासत तेज, आंदोलन के बीच पहुंचे विधायक पार्थो घोष; विस्थापन नहीं होने देने का दिलाया भरोसा, विमल देव गुप्ताR

    June 29, 2026

    तृणमूल नेता को रस्सी बाध कर घुमाया,कोलकाता फैक्ट्री हादसे में रानीगंज का श्रमिक लापता, परिवार में चिंता का माहौल,ट्रेड शो,

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Latest Posts

    रानीगंज में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का भव्य नागरिक अभिनंदन

    रानीगंज चैंबर के सम्मान समारोह में बोले डॉ पोद्दार,

    बार्न्स बस्ती विवाद पर सियासत तेज, आंदोलन के बीच पहुंचे विधायक पार्थो घोष; विस्थापन नहीं होने देने का दिलाया भरोसा, विमल देव गुप्ताR

    तृणमूल नेता को रस्सी बाध कर घुमाया,कोलकाता फैक्ट्री हादसे में रानीगंज का श्रमिक लापता, परिवार में चिंता का माहौल,ट्रेड शो,

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo

    Coalfield Tahalka

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Coalfield Tahalka® All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.