बार्न्स बस्ती विवाद पर सियासत तेज, आंदोलन के बीच पहुंचे विधायक पार्थो घोष; विस्थापन नहीं होने देने का दिलाया भरोसा

रानीगंज। बार्न्स स्टैंडर्ड क्षेत्र की बस्ती को खाली कराने के लिए नोटिस जारी होने के बाद पिछले एक सप्ताह से रानीगंज में राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की ओर से लगातार विभिन्न चरणों में आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोआज रानीगंज के विधायक पार्थो घोष विवादित क्षेत्र पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विधायक पार्थो घोष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी गरीब परिवार को बिना वैधानिक प्रक्रिया और उचित समाधान के विस्थापित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कानूनी स्तर पर जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा और आम लोगों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।
गौरतलब है कि बार्न्स क्षेत्र में बस्ती खाली कराने के नोटिस के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। इसे लेकर सी पी एम समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विधायक पार्थो घोष के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।