Close Menu
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
    • Featured
    • Typography
    • Sports
      • Politics
      • Technology
      • Health
    What's Hot

    जनकल्याण योजना शिविर में आज भी भीड़

    रानीगंज मे तृणमूल नेता पर अंडे फेंके

    रानीगंज को उसके गौरवपूर्ण स्वरूप में लौटाने का प्रयास : विधायक पार्थो घोष

    Categories
    • Asansol News
    • News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Coalfield Tahalka
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Live Updates
    • Politics
    • Technology
    Coalfield Tahalka
    • Home
    • Politics
    • Technology
    • Sports
    News

    जनकल्याण योजना शिविर में आज भी भीड़

    Coalfield TahalkaBy Coalfield TahalkaJune 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    oplus_0

    जनकल्याण योजना शिविर में आज भी भीड़

    oplus_0

    रानीगंज। रॉबिंसन स्टेडियम में आयोजित पश्चिम बंगाल सरकार के -जन कल्याण शिविर में तीसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि भीड़ को देखते हुए एक दिन का समय और बढ़ा दी गई हैभीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए घंटों कतारों में खड़े नजर आए। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, अन्नपूर्णा योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य

    oplus_0

    जनकल्याणकारी योजनाओं के काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिविर में पहुंचे गोपाल गोर और बलई दास जैसे कई लोगों ने बताया कि वे पढ़े-लिखे नहीं हैं, जिसके कारण आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में पिछले तीन दिनों से भटक रहे हैं। उनका कहना था कि समय पर सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों की संख्या एक-दो नहीं बल्कि काफी अधिक है। अन्नपूर्णा योजना और आयुष्मान भारत योजना के काउंटरों पर लगी लंबी कतारें इस बात का संकेत दे रही थीं कि बड़ी संख्या में लोग अभी भी विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए प्रयासरत हैं। नई सरकार के गठन के बाद लोगों में योजनाओं को लेकर नई उम्मीद और उत्साह भी देखने को मिल रहा है। शहर के समाजसेवी के.पी. सिंह ने कहा कि राज्य में लंबे समय तक चली विभिन्न सरकारों की नीतियों के कारण आम लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को नई सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं और वे बेहतर प्रशासन तथा पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेता रवि केसरी और आनंद साहू ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता शिविर में लोगों की सहायता के लिए मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर समय पर फॉर्म उपलब्ध नहीं होने तथा सूचना व्यवस्था में कमी के कारण लोगों को परेशानी हुई। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके बावजूद लोग योजनाओं के प्रति विश्वास जता रहे हैं और बड़ी संख्या में शिविर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने की मांग की ताकि लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleरानीगंज मे तृणमूल नेता पर अंडे फेंके
    Coalfield Tahalka

    Related Posts

    रानीगंज मे तृणमूल नेता पर अंडे फेंके

    June 16, 2026

    रानीगंज को उसके गौरवपूर्ण स्वरूप में लौटाने का प्रयास : विधायक पार्थो घोष

    June 15, 2026

    रानीगंज श्री श्याम मंदिर में भाव-भजन संध्या, संजय मित्तल ने बांधा समां

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Latest Posts

    जनकल्याण योजना शिविर में आज भी भीड़

    रानीगंज मे तृणमूल नेता पर अंडे फेंके

    रानीगंज को उसके गौरवपूर्ण स्वरूप में लौटाने का प्रयास : विधायक पार्थो घोष

    रानीगंज श्री श्याम मंदिर में भाव-भजन संध्या, संजय मित्तल ने बांधा समां

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo

    Coalfield Tahalka

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Coalfield Tahalka® All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.