Author: Coalfield Tahalka

प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने निकाली रैली रानीगंज।भारतीय जनता पार्टी मंडल की ओर से पी एन मालिया रोड, खरसूली बाजार में एक रैली एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि आगामी 18 जुलाई को दुर्गापुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अर्थात नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में जो भी वादे किए, उन्हें पूरा कर दिखाया है।…

Read More

🎓 “हर कोना जहां रोशन हुआ, ज्ञान दीप से जगमगाया है,इंस्पिरिऑन की ये शाम बता गई — रानीगंज फिर मुस्कुराया है…” 🌟 इंस्पिरिऑन सम्मान समारोह में दमका रानीगंज का नाम — शिक्षा व संस्कृति के संगम का भव्य आयोजन रानीगंज उजड़ते शहर की सन्नाटी गलियों में जब शिक्षा की मशाल जलती है, तो वह न केवल अंधकार को दूर करती है, बल्कि भविष्य की राहें भी रोशन कर देती है। इसी तथ्य को चरितार्थ करता हुआ “इंस्पिरिऑन – वार्षिक सम्मान समारोह” रानीगंज लायंस जे.डी.एम. चनानी डीएवी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में भव्य रूप से लायंस कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ।…

Read More

रानीगंज में चिकित्सा व्यवस्था पर उठे सवाल: ऑर्थोपेडिक चिकित्सकों पर लगे गंभीर आरोप, मरीजों में बढ़ा अविश्वास रानीगंज कोईलांचल-शिल्पांचल क्षेत्र में जहां एक ओर रानीगंज चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है, वहीं दूसरी ओर यहां की चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप भी लगते रहे हैं। हालांकि, चिकित्सकों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कानूनी कार्यवाही नहीं हो सकी है या फिर शिकायतें आपसी समझौते के जरिए दबा दी गईं। हाल ही में रानीगंज के प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक चिकित्सा केंद्र के दो हड्डी रोग विशेषज्ञों पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिशुबागान क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित…

Read More

रानीगंज, मारवाड़ी युवा सम्मेलन, रानीगंज के इतिहास में पहली बार हुए चुनाव में लोकतंत्र की एक शानदार मिसाल देखने को मिली, जिसमें मारवाड़ी युवा संघ ने भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कुल 520 सदस्यों वाली संस्था में 359 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक चेतना का परिचय दिया। मतदान शांतिपूर्ण रहा और राष्ट्रीय चुनाव की तर्ज पर आयोजित इस प्रक्रिया ने सामाजिक संगठनों में नए युग की शुरुआत का संकेत दिया। इस चुनाव में दो प्रमुख गुट — समाज बंधु और मारवाड़ी युवा संघ — आमने-सामने थे। दोनों ही पक्षों ने पारदर्शिता, जवाबदेही, और विकास के मुद्दों पर अपनी-अपनी नीतियाँ प्रस्तुत कीं,…

Read More

रानीगंज में चिकित्सा व्यवस्था पर उठे सवाल: ऑर्थोपेडिक चिकित्सकों पर लगे गंभीर आरोप, मरीजों में बढ़ा अविश्वास रानीगंज कोईलांचल-शिल्पांचल क्षेत्र में जहां एक ओर रानीगंज चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है, वहीं दूसरी ओर यहां की चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप भी लगते रहे हैं। हालांकि, चिकित्सकों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कानूनी कार्यवाही नहीं हो सकी है या फिर शिकायतें आपसी समझौते के जरिए दबा दी गईं। हाल ही में रानीगंज के प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक चिकित्सा केंद्र के दो हड्डी रोग विशेषज्ञों पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिशुबागान क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित…

Read More

रानीगंज में माकपा आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक रूनू दत्त ने लगाया साजिश का आरोप रानीगंज।बंगाल बंद के समर्थन में सोमवार को रानीगंज में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। आंदोलनकारी शहर के मुख्य चौराहों, बस स्टैंड और प्रमुख सड़कों पर रैली, जुलूस और नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन द्वारा कई बार समझाने के बावजूद जब आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें हटाया। इस दौरान चार माकपा समर्थकों को हिरासत में लिया गया…

Read More

वन महोत्सव सप्ताह संपन्न हुआ  रानीगंज लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह समारोह  1 जुलाई से 9 जुलाई, 2025 तक मनाया गया, जो बुधवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सप्ताहभर चले इस आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मंदिरा दे के नेतृत्व में बच्चों ने पौधारोपण, नाटक, कविता वाचन, जागरूकता रैली, नृत्य प्रदर्शन और पौधा वितरण जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण…

Read More

राष्ट्रीय रुझान से अलग Bengaluru, मिड-प्रीमियम हाउसिंग की मांग ने लग्जरी को पछाड़ा: Sattva Group के MD बिजय अग्रवाल, पत्रकार विमल देव गुप्ता बेंगलुरु।जहां देश के अन्य बड़े शहरों में लग्जरी हाउसिंग की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, वहीं बेंगलुरु ने इस राष्ट्रीय प्रवृत्ति से अलग राह पकड़ी है। Sattva Group के प्रबंध निदेशक (MD) बिजय अग्रवाल के अनुसार, बेंगलुरु में मिड-प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट की मांग ने लग्जरी हाउसिंग को पीछे छोड़ दिया है। बिजय अग्रवाल ने कहा कि बेंगलुरु एक वर्किंग क्लास ड्रिवन शहर है, जहां टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और सेवा क्षेत्र में काम करने वाले युवा प्रोफेशनल्स की…

Read More

रानीगंज।रानीगंज के मंगलपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हुगली मिल प्रोजेक्ट लिमिटेड जूट मिल, जो पिछले करीब 14 वर्षों से बंद पड़ी थी, हाल ही में फिर से खोली गई है। लेकिन पुराने श्रमिकों को पुनः काम पर नहीं रखने और उन्हें मिलने वाला मासिक ‘ भत्ता’ बंद कर देने के विरोध में अब वामपंथी श्रमिक संगठन सीआईटीयू ने आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी का कहना है कि जूट मिल खुलने के बावजूद मिल प्रशासन ने पुराने श्रमिकों को फिर से काम पर रखने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इसके विपरीत, पहले जो प्रति श्रमिक ₹1500 का ‘ भत्ता’…

Read More

बंगाल बंद के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की सभा, कहा- हड़ताल से नहीं होता समाधान रानीगंज। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बल्लभपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस की ग्राम इकाई की ओर से एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। यह सभा आगामी 10 जुलाई को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माकपा) द्वारा आहूत बंगाल बंद के विरोध में की गई। सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के ग्रामीण क्षेत्रीय अध्यक्ष देवदास ने कहा कि राज्य में जब से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से हड़ताल और बंद की संस्कृति को रोका गया है। उन्होंने…

Read More