रानीगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

रानीगंज ।अखिल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के रानीगंज आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं और शहर को भगवा रंग के झंडों से सजाया गया है।
भाजपा के रानीगंज मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि नितिन नवीन बुधवार के दिन दोपहर 2 बजे रानीगंज के सपोर्ट से असेंबली क्षेत्र में एक संगठनात्मक बैठक करेंगे। इससे पहले पंजाबी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से उनका भव्य स्वागत करेंगे।
रास्ते में विभिन्न स्थानों पर उनका अभिनंदन किया जाएगा, जिसके बाद वे रानीगंज के सपोर्ट से असेंबली पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी रणनीतियों को मजबूती मिलेगी।
रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

रानीगंज। 26 जनवरी, 2026 को सुबह 8:00 बजे रानीगंज लायंस आर.एल.जे.डी.एम चनानी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास व देशभक्ति उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर मेज़बान विद्यालय के एल.एम.सी के अध्यक्ष लायन सपन लोयलका जी, लायन स्कूल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के प्रेसिडेंट सुशील गनेड़ीवाला तथा अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंदिरा दे जी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।
समारोह की शुरुआत लायन सपन लोयलका जी द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा फहराने से हुई। इसके पश्चात सभी ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसमें बच्चों ने कदम से कदम मिलाकर देश की शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मधुर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। साथ ही बच्चों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर सुंदर भाषण प्रस्तुत कर सभी के मन में देशभक्ति की भावना जागृत की। स्कूल के प्रिंसिपल मंदिर देने धन्यवाद ज्ञापन की।
दूसरी ओर रानीगंज के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं क्लब एवं संस्थाओं की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाई गई जिसमें त्रिवेणी देवी भालोतिया कॉलेज में रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में लायंस क्लब रानीगंज में स्पोर्ट्स असेंबली में एवं ट्राईमुर्ग कांग्रेस के कार्यालय में तथा भाजपा के कार्यालय में तिरंगा पहरी गई और सलामी दी गई।
रानीगंज में बैंक कर्मचारियों का प्रतीकात्मक आंदोलन, सरकारी बैंकों का कामकाज ठप
रानीगंज। रानीगंज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय के सामने बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले एक प्रतीकात्मक आंदोलन और एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया। इस हड़ताल के चलते मंगलवार को सरकारी बैंकों का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग सप्ताह में केवल पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करना है। लंबे समय से इस मांग को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
कर्मचारियों के अनुसार, इस वर्ष मुंबई में इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी, लेकिन वहां से भी कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया। इसी कारण वे मजबूर होकर आंदोलन और हड़ताल के रास्ते पर उतरे हैं।
आंदोलन के जरिए बैंक कर्मचारी अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में वे और बड़े आंदोलन करेंगे।
रानीगंज के तिराट क्षेत्र में प्रसिद्ध मां कल्याणेश्वरी मेले का शुभारंभ
रानीगंज के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तिराट में खनिक्षेत्र का प्रसिद्ध मां कल्याणेश्वरी मेला माकुड़ी सप्तमी के दिन से शुरू हो गया। सात दिवसीय इस मेले की शुरुआत मंगल कलश स्थापना और हवन-यज्ञ के साथ की गई। सोमवार को जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिलानंद दास ने नर-नारायण सेवा और महाभोज के माध्यम से मेले का उद्घाटन किया, जिसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पीसीएल के सात ग्राम और श्रीपुर एरिया के जनरल मैनेजर रॉबिन धनुजा तथा एजेंट मनोज कुमार की उपस्थिति में मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल की मशीन भी लगाई गई। ईसीएल प्रबंधन ने भविष्य में सीएसआर के तहत ग्रामीण विकास के अन्य कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया है।
लोककथाओं के अनुसार लगभग 400 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को स्वप्न में देवी ने दर्शन देकर यहीं पूजा करने का निर्देश दिया था, तभी से यहां कल्याणेश्वरी पूजा की परंपरा शुरू हुई। वहीं 1980 से नियमित मेले की शुरुआत होती है।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम है। पहले दिन पालाकीरतन, इसके बाद सरगमपा कलाकारों का कार्यक्रम, विभिन्न नामी नाट्य दलों की जात्रा प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। मेले के अंतिम दिन रामकृष्ण जात्रा समाज द्वारा प्रस्तुति के साथ समापन होगा।
हर साल की तरह इस बार भी मेले में विभिन्न दुकानों और खाने-पीने के स्टॉलों की भरमार है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तों और दर्शकों की भीड़ से मुखरित हो उठा है।
रानीगंज में एलआईसी एजेंट फेडरेशन का 18वां सम्मेलन संपन्न
रानीगंज। रामदास केदारनाथ जी भवन में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (1964) का 18वां सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 180 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न मांगों को मंच से उठाया। प्रमुख मांगों में पॉलिसीधारकों के बोनस में वृद्धि, आयु सीमा बढ़ाना, एजेंटों की कमीशन बढ़ाना, ग्रेच्युटी और ग्रुप इंश्योरेंस में वृद्धि शामिल रही।
सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा 100 प्रतिशत एफडीआई की घोषणा का विरोध किया गया। एजेंटों का कहना है कि इस फैसले से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही प्रस्तावित बीमा संशोधन कानून को लेकर भी चिंता जताई गई, जिससे भविष्य में एलआईसी एजेंटों को ग्राहकों से जुड़ने में कठिनाई बढ़ने की आशंका है। यह बातें संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्यामल चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में रखीं और आंदोलन के जरिए मांगें पूरी कराने की बात कही।
सम्मेलन के अंत में एलआईएएफआई की रानीगंज शाखा की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पूर्णदास बाउरी को अध्यक्ष, नंदन आस को सचिव और पियास घोष को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला चेयरपर्सन केका चक्रवर्ती उगरा, उगरा व विष्णुपुर शाखा के पदाधिकारी, मानिक कर्मकार, दिलीप दास सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।