Author: Coalfield Tahalka
।रानीगंज क्षेत्र के वक्तानगर में इस बार 500 वर्ष पुराने खाँ परिवार की दुर्गा पूजा ने भक्तों का खासा ध्यान खींचा। यद्यपि यह पूजा कोई सार्वजनिक या बारोवारी नहीं बल्कि पारिवारिक स्वरूप की है, फिर भी पूजा के चारों दिन यहाँ श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह उमड़ा। लेकिन सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र रहा दशमी के दिन पहली बार आयोजित रावण दहन। वक्तानगर के फुटबॉल मैदान में विशालकाय रावण पुतले के दहन को देखने हजारों की भीड़ उमड़ी। आतिशबाजी और नाट्य मंचन के बीच हुए इस प्रथम रावण दहन ने पूरे क्षेत्र में असाधारण उत्साह और रोमांच का माहौल बना दिया।…
जीएसटी सुधारों पर मावंडिया की प्रतिक्रिया कोईलांचल शिल्पांचल दुर्गापुर के उद्यमी नरेश मावड़िया ने कहा कि जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए सरकार प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उ इन सुधारों से कुछ हद तक लाभ अवश्य मिलेगा, परंतु जटिलताएँ अब भी बरकरार हैं। जैसे उद्योग धंधा में उपयोग में आने वाली सामग्री में विशेष कटौती नहीं की गई है वहीं दूसरी ओर फुट तो बहुत सारे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर दी गई है लेकिन जीएसटी नियम के अंतर्गत होने की वजह से छोटे व्यवसाईयों में राहत नहीं मिलेगी क्योंकि उन्हें भी तरह-तरह के कागजी जटिलता…
रानीगंज बख्तारनगर के दुर्गा पूजा 500 वर्ष रानीगंज। बख्तारनगर के खा परिवार के 500 वर्ष पुराने श्री देवी दुर्गामाता मंदिर में इस साल भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है।इस बार का थीम रामेश्वरम है—मंडप का मुख्य द्वार 12 ज्योतिर्लिंगों की झलक से सजा है और भीतर माँ दुर्गा का महाविद्या स्वरूप प्रदर्शित है। कोलकाता के कुमार टोली के कारीगरों ने प्रतिमा बनाई, जबकि मेदिनीपुर के कारीगरों ने सजावट की। संपूर्ण डेकोरेशन कजरा डेकोरेटर स्वरूप चटर्जी द्वारा किया गया। पहली बार रामलीला मंचन और रावण दहन भी होगा। साथ ही वाराणसी से आए पंडित माँ दुर्गा की गंगा आरती करेंगे। यह पूजा केवल धार्मिक…
कर्नाटक में फिर तेज़ बारिश, कई जिलों में अलर्ट कर्नाटक में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से उत्तर आंतरिक जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका नहीं है, लेकिन लगातार हल्की से मध्यम बारिश लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। येलो अलर्ट वाले जिले:उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, बीदर, कलबुर्गी, रायचूर और यादगिरि जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट घोषित किया है। बारिश वाले अन्य जिले:विजयनगर, तुमकुरु, शिवमोग्गा, रामनगर, मैसूरु,…
अभूतपूर्व वर्षा 23–24 सितंबर की रात कोलकाता में 24 घंटे में लगभग 251 मिमी बारिश हुई। यह 1986 के बाद की सबसे भारी वर्षा थी। तेज़ और लगातार बरसात ने पूरे महानगर को जलमग्न कर दिया। जान-माल का नुकसान भारी जलजमाव और करंट लगने की घटनाओं में कम से कम 10 से अधिक लोगों की मौत हुई। कई क्षेत्रों में बिजली काटनी पड़ी, ताकि और दुर्घटनाएँ न हों। रेल, मेट्रो और हवाई सेवाएँ प्रभावित रहीं। जल निकासी तंत्र की नाकामी पुराना और जर्जर ड्रेनेज नेटवर्क अचानक आई बारिश का बोझ नहीं झेल सका। कई नालियाँ कचरे और प्लास्टिक से अवरुद्ध थीं। होगली नदी के…
जीएसटी सुधारों पर रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रोहित खेतान की प्रतिक्रिया , विमल देव गुप्ता रानीगंज। रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि जीएसटी में हाल ही में किए गए सुधारों के लिए वह केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनका कहना है कि इन सुधारों से कुछ हद तक लाभ अवश्य मिलेगा, परंतु जटिलताएँ अब भी बरकरार हैं। उन्होंने विशेष रूप से फूड आइटम जैसे आटा, चावल, गेहूं, मैदा और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री पर लागू जीएसटी प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि इन वस्तुओं का सीधा संबंध आम जनता…
दुर्गा पूजा से पूर्व भी शहर बदहाल, बीजेपी आरोप रानीगंज। पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े पर्व दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन रानीगंज नगर की स्थिति अब भी बदहाल बनी हुई है। जगह-जगह गंदगी और मलबा जमा है, मुख्य मार्ग जर्जर हैं, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है तथा अस्पतालों में भी उचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से नगर निगम और सरकार की ओर से समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। केवल पारा पारा समस्या-समाधान शिविर और राजनीतिक दिखावा किया गया, जबकि मूल समस्याएँ जस की तस बनी हुई…
बेंगलुरु मेट्रो देश की सबसे महंगी मानी जा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं –
मंगलपुर मानभूम इस्पात कारखाना में अखंड पाठ रानीगंज/मंगलपुर। मानभूम इस्पात कारखाना में अखंड पाठ का समापन और गुरु का लंगर आयोजित हुआ। अतिथियों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। कारखाना अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने बताया कि फोरमैन सरदार सुरेंद्र सिंह ने 19 वर्ष पूर्व विश्वकर्मा पूजा परंपरा से तीन दिवसीय अखंड पाठ की शुरुआत की थी, जो निरंतर जारी है। पाठ अंडाल मोड़ गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि बाबा मुख्तार सिंह जी ने किया। इस अवसर पर उद्योगपति राहुल अग्रवाल को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संदेश सार्वभौमिक है, जो समाज में एकता,…
बिहार की राजनीति : वादों और वंशवाद की आँच में गठबंधन,विमल देव गुप्ता बिहार की राजनीति एक बार फिर बेचैन है। महागठबंधन का स्वरूप दिन-ब-दिन अस्थिर दिख रहा है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच तकरार किसी रहस्य की तरह नहीं रही, बल्कि अब खुलेआम दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर सहमति न बन पाना और सीट बंटवारे की उलझनें यह संकेत दे रही हैं कि विपक्षी एकजुटता केवल पोस्टरों और मंचीय नारों तक सिमट कर रह गई है। उधर एनडीए ने अपनी चाल तेज़ कर दी है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की सक्रियता, योजनाओं का उद्घाटन और विकास…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.