Author: Coalfield Tahalka

: कार्तिक पूर्णिमा पर सजी दिव्य आस्था की ज्योति, श्री सीताराम मंदिर में भव्य “देव दीपावली” का आयोजन रानीगंज, बेंगलुरु। भक्ति, श्रद्धा और आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार की शाम रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर और बेंगलुरु कमें मुनेश्वर शिव मंदिर में “देव दीपावली” का भव्य आयोजन किया गया। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागृत होने और त्रिपुरासुर राक्षस पर भगवान शिव की विजय की स्मृति में मनाई जाने वाली यह दिव्य रात श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह का अवसर बनी। दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तों ने…

Read More

रानीगंज में भक्ति और उत्साह के साथ निकली भाव ध्वज यात्रा रानीगंज। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ा बाजार हनुमान मंदिर की ओर सीताराम जी मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना के उपरांत से भव्य भाव ध्वज यात्रा निकाली गई। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास का इलाका “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और भक्तजन रंग-बिरंगी झांकियों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी विशेष व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान नगर भक्ति भाव में डूबा रहा और…

Read More

कोयलांचल के विद्यार्थी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफल, ‘सुरक्षा’ करेगी सम्मानित रानीगंज। कोयलांचल व शिल्पांचल क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल सामाजिक संस्था ‘सुरक्षा’ ने की है। रानीगंज के प्रतिष्ठित समाजसेवी राजेश झुनझुनवाला के पुत्र सीए अंकुर झुनझुनवाला की पत्नी एकांकी झुनझुनवाला ने सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें विदेश की एक बड़ी कंपनी में कार्य करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। एकांकी ने बताया कि विवाहोपरांत उनके पति के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली। उनके पिता अशोक शांथोलिया एवं माता सुनीता देवी इस उपलब्धि…

Read More

फॉर्च्यून के टिन में लोकल तेल, अडानी ग्रुप की शिकायत पर पुलिस का भंडाफोड़ रानीगंज। शहर के गिर्जा पाड़ा स्थित मोदी ऑयल मिल में फॉर्च्यून ब्रांड के नाम पर नकली सरसों तेल तैयार कर बाजार में बेचने का खुलासा हुआ है। शुक्रवार की रात आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाने की टीम ने अडानी विल्मर ग्रुप की लीगल टीम के साथ संयुक्त छापेमारी कर 102 टिन नकली तेल जब्त किए। जांच में पाया गया कि टिन फॉर्च्यून कंपनी के हैं, लेकिन इनमें भरा गया तेल स्थानीय निम्न क्वालिटी का था। रेड के दौरान मिल मालिक फरार हो गया। पुलिस ने…

Read More

रानीगंज पिंजरापोल सोसाइटी के 74वें मेले का शुभारंभ, गौ माता की जयकारों से गूंजा शहर, विमल देव गुप्ता रानीगंज। पिंजरापोल सोसाइटी रानीगंज शाखा की ओर से आयोजित 74वें वार्षिक मेले का शुभारंभ आज बड़े धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर सुबह गौशाला परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, नगरवासी और गौभक्तों ने गोवंशों के साथ भाग लिया। “गौ माता की जय” के जयकारों से पूरा रानीगंज शहर गूंज उठा। शोभायात्रा एमसी रोड, बड़ा बाजार, थाना रोड और पीएम मल्लिया रोड होते हुए पुनः गौशाला पहुंची। इस दौरान इस्कॉन की ओर से प्रस्तुत भावनात्मक नाटक और भजन-कीर्तन, तथा श्याम बल मंडल एवं रानी सती सत्संग…

Read More

रानीगंज में छठ महापर्व पर उमड़ा भक्ति का महासागर घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे हजारों श्रद्धालु, हर ओर गूंजे छठ मइया के गीत रानीगंज। आस्था और भक्ति का प्रतीक सूर्योपासना के महापर्व छठ की अनुपम छटा रानीगंज में देखने को मिली। भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब शहर के विभिन्न जलाशयों और नदीघाटों की ओर उमड़ पड़ा। सिर पर पूजन सामग्री और फलों से भरी टोकरियाँ लिए नंगे पैर महिलाएँ और पुरुष पूरे श्रद्धाभाव से घाटों की ओर बढ़ते नजर आए। बरदती तालाब, पंडित पोखर, बुर्जरबांध, जमुना बांध, राजा बांध, रानीसावर तालाब, शीतलदास तालाब और…

Read More

रानीगंज में दीपावली मिलन समारोह संपन्न, समाज में एकता और संस्कृति पर जोर ,बिमल देव गुप्ता रानीगंज। पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन तथा रानीगंज शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रानीगंज के महावीर व्यायाम समिति प्रांगण में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रानीगंज के अलावा आसनसोल, दुर्गापुर, बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्रों से भी मारवाड़ी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम बाजोरिया ने की। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य राजस्थानी परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाना है तथा भारतीय सभ्यता-संस्कृति के अनुरूप मिलजुलकर रहना ही हमारी पहचान है। दीपावली एक…

Read More

हमारा रानीगंज खतरे में है – अभी जागो, वरना सब कुछ गँवा दोगे! ✍️ विमल देव गुप्ता | प्रश्न यह उठता है—मेंढक को किसने मारा? पानी ने, सौ डिग्री तापमान ने या उसकी अनुकूलन की आदत ने? सच्चाई यह है कि तीनों ने मिलकर उसे समाप्त कर दिया। यही स्थिति आज हमारे प्यारे रानीगंज शहर की भी है, जो पिछले एक दशक से धीरे-धीरे अपनी पहचान, अपनी चमक और अपनी आत्मा खोता जा रहा है। यह कोई अचानक आई आपदा नहीं, बल्कि एक धीमा ज़हर है जो हमारे शहर के भीतर फैल चुका है। रानीगंज सिर्फ एक शहर नहीं, यह…

Read More

वापसी के साथ जोश भरी रैली में उतरीं विधायक अग्निमित्रा पाल लगभग एक महीने की शारीरिक अस्वस्थता से उबरने के बाद आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल शुक्रवार को जब अपने क्षेत्र में लौटीं, तो पूरा इलाका उत्साह से गूंज उठा। आते ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जोश भर दिया। रानीगंज के रानीशहर से उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक विशाल बाइक रैली निकाली, जिसमें स्वयं विधायक अग्निमित्रा पाल खुले वाहन में सवार होकर शामिल हुईं। उन्होंने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर न केवल कार्यकर्ताओं, बल्कि आम जनता का भी अभिवादन स्वीकार किया। रैली रानीशहर…

Read More

रानीगंज : ऐतिहासिक महावीर झंडा अखाड़ा इस वर्ष भी नहीं निकला रानीगंज आंचल का लगभग 103 वर्षों पुराना ऐतिहासिक महावीर झंडा अखाड़ा इस वर्ष भी नहीं निकल सका। शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। विश्व हिंदू परिषद के राज्य समिति के उपाध्यक्ष मनोज सराफ ने कहा कि महावीर झंडा अखाड़ा का नहीं निकलना अत्यंत दुखद है। यह त्योहार रानीगंज की परंपरा और आस्था से जुड़ा है, जिसे राजनीति के तहत सुनियोजित तरीके से बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा कि “103 बरसों का यह इतिहास है, आने वाले वर्ष में हम लोग फिर से इस अखाड़े को निकालेंगे,…

Read More