Close Menu
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
    • Featured
    • Typography
    • Sports
      • Politics
      • Technology
      • Health
    What's Hot

    छठ घाटों का निरीक्षण, सफाई को लेकर उठे सवाल

    रानीगंज में 14 दिसंबर से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू, विमल देव गुप्ता

    रानीगंज थाना की ओर से पूजा प्रीति मिलन समारोह का आयोजन

    Categories
    • Asansol News
    • Featured Tech
    • News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Coalfield Tahalka
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Live Updates
    • Politics
    • Technology
    Coalfield Tahalka
    • Home
    • Politics
    • Technology
    • Sports
    News

    छठ घाटों का निरीक्षण, सफाई को लेकर उठे सवाल

    Coalfield TahalkaBy Coalfield TahalkaNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छठ घाटों का निरीक्षण, सफाई को लेकर उठे सवाल

    रानीगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रानीगंज में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसीपी प्रणव कुमार ने एक बार फिर रानीगंज के प्रमुख छठ घाट बरदही तालाब का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से की गई चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था से संतुष्ट होकर घाट कमेटी के अध्यक्ष उत्तम कुमार भगत सहित स्थानीय लोगों ने अधिकारियों का स्वागत किया।

    निरीक्षण के दौरान एसीपी प्रणव कुमार ने घाट परिसर का जायजा लेते हुए कमेटी के सदस्यों से पूछा कि अन्य कई छठ घाटों पर जगह-जगह देवी-देवताओं के अस्थायी पूजा स्थल बनाए जाते हैं, लेकिन बरदही घाट पर ऐसा क्यों नहीं दिखाई देता। इस पर कमेटी के अध्यक्ष उत्तम कुमार भगत ने बताया कि बरदही घाट पर प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। छठ व्रतियों को क्रमवार स्थान उपलब्ध कराया जाता है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में घाट पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त निर्माण या व्यवधान नहीं चाहते, जिससे छठ व्रतियों को पूजा करने में परेशानी हो। इसी कारण यहां अस्थायी देवी-देवताओं के पूजा स्थल बनाने की अनुमति नहीं दी जाती।

    इसके बाद एसीपी ने तालाब की गहराई, आसपास के इलाके तथा काली मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।

    बुझी बांध में सफाई को लेकर नाराजगी

    दूसरी ओर, रानीगंज के बुझी बांध तालाब में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद इस महत्वपूर्ण छठ घाट की सफाई के लिए नगर निगम की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। स्थानीय कमेटी के सदस्य स्वयं अपने स्तर पर साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रत्येक वर्ष मूर्ति विसर्जन के बाद नगर निगम की ओर से तालाब और घाट की सफाई कराई जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

    स्थानीय कमेटी के सदस्य राजा सिंह ने कहा कि वे लोग अपने स्तर पर लगातार सफाई का प्रयास कर रहे हैं। यदि इसी तरह उपेक्षा जारी रही तो आने वाले समय में लोग यहां छठ पूजा करने से भी कतराने लगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तालाब का विभिन्न रूपों में अतिक्रमण हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास से आज भी इस जलाशय का अस्तित्व बचा हुआ है।

    बाजारों में छठ की रौनक

    इधर, छठ पूजा को लेकर पूरे रानीगंज शहर में उत्साह का माहौल है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं और बाजार पहुंचने वाले लोगों को परेशानी न हो। वहीं, जय माता दी कलाम कॉलेज परिसर में काफी किफायती दरों पर फल, सब्जियां और छठ पूजा की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यहां खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleरानीगंज में 14 दिसंबर से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू, विमल देव गुप्ता
    Coalfield Tahalka

    Related Posts

    रानीगंज में 14 दिसंबर से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू, विमल देव गुप्ता

    November 2, 2026

    रानीगंज थाना की ओर से पूजा प्रीति मिलन समारोह का आयोजन

    October 29, 2026

    वर्षों बाद ऐतिहासिक स्वरूप में लौटा रानीगंज का महावीर अखाड़ा, भाईचारे का दिया संदेश

    October 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Latest Posts

    छठ घाटों का निरीक्षण, सफाई को लेकर उठे सवाल

    रानीगंज में 14 दिसंबर से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू, विमल देव गुप्ता

    रानीगंज थाना की ओर से पूजा प्रीति मिलन समारोह का आयोजन

    वर्षों बाद ऐतिहासिक स्वरूप में लौटा रानीगंज का महावीर अखाड़ा, भाईचारे का दिया संदेश

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo

    Coalfield Tahalka

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Coalfield Tahalka® All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.