Close Menu
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
    • Featured
    • Typography
    • Sports
      • Politics
      • Technology
      • Health
    What's Hot

    Bengaluru Real Estate Market Stable Despite Global Tensions; Major Deals Continue

    रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

    दुर्गापुर, City Residency Hotel में एक मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘जैन खेमका एंड एसोसिएट्स’

    Categories
    • Asansol News
    • News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Coalfield Tahalka
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Live Updates
    • Politics
    • Technology
    Coalfield Tahalka
    • Home
    • Politics
    • Technology
    • Sports
    News

    खनन क्षेत्र में सबसे बड़ी साइबर ठगी , डॉक्टर से 15.83 करोड़ की जालसाजी

    Coalfield TahalkaBy Coalfield TahalkaNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खनन क्षेत्र में सबसे बड़ी साइबर ठगी , डॉक्टर से 15.83 करोड़ की जालसाजी

    रानीगंज। रानीगंज थाना के राम बागान डॉक्टर कॉलोनी के शिशु विशेषज्ञ चिकित्सा डॉक्टर अरुण शर्मा के साथ 15 करोड़ 83 लाख का साइबर क्राइम हुई है। खान क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस आयुक्ता के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी साइबर जालसाजी बताई जा रही है। साइबर अपराधियों ने रानीगंज के डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा, जो पेशे से एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं, को शेयर बाज़ार में निवेश का लालच देकर 15 करोड़ 83 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली।

    सूत्रों के अनुसार डॉक्टर शर्मा को ‘मोनार्क VIP’ नामक एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश का झांसा दिया गया। 23 अक्टूबर को ग्रुप में उनकी सक्रियता के बाद उनसे एक ट्रेडिंग अकाउंट खोलने, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने और ‘मोनार्क’ नामक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। 24 अक्टूबर 2025 को उन्होंने पहली बार 50,000 रुपये निवेश किए, जिसके बाद उनके अकाउंट में तेजी से रकम बढ़ती दिखाई देने लगी। ग्रुप एडमिन के रूप में खुद को अनुष्री शाह बताने वाली एक महिला ने SEBI पंजीकरण के फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसा जीतने की कोशिश की।

    24 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 के बीच डॉक्टर शर्मा ने लगतार निवेश करते हुए कुल 15.83 करोड़ रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने लगभग 200 करोड़ रुपये दिख रहे अपने ‘लाभ’ को निकालने की कोशिश की, तो उनसे 12.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त ‘कमिशन’ मांगा गया। इसी समय उन्हें अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और फिर आसनसोल साइबर क्राइम थाना में लिखित शिकायत दी। मामले में FIR नंबर 77/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है इस कमिश्नरेट  में इससे पहले सबसे बड़ी साइबर ठगी का रिकॉर्ड 3.68 करोड़ रुपये था, जबकि निवेश ठगी का पिछला रिकॉर्ड 2.53 करोड़ रुपये का था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चीन, कोरिया, वियतनाम और बैंकॉक सहित कई जगहों से सक्रिय साइबर गिरोह अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर ऐसी जालसाजियां कर रहे हैं। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, इन गिरोहों से निपटने के लिए पुलिस को भी और उन्नत तकनीक अपनाने की जरूरत है।

    पुलिस का कहना है कि उनका कार्य अपराध की जांच करना है, न कि सीधे तौर पर ठगी गई राशि वापस करवाना। बीते कुछ वर्षों में खान क्षेत्र में लगभग 50–60 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की घटनाएँ दर्ज हुई हैं, जिनमें से कुछ मामलों में पुलिस को आंशिक सफलता भी मिली है। अब देखना यह होगा कि इस विशाल राशि की बरामदगी में साइबर क्राइम विभाग कितनी सफलता प्राप्त कर पाता है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleमॉर्निंग वॉकर रानीगंज द्वारा मनोकामना शिशु बागान हनुमान मंदिर में सामूहिक पूजा
    Next Article रानीगंज में बुनियादी सुविधाओं का संकट: साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई, लोगों में आक्रोश
    Coalfield Tahalka

    Related Posts

    Bengaluru Real Estate Market Stable Despite Global Tensions; Major Deals Continue

    March 16, 2026

    रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

    March 9, 2026

    दुर्गापुर, City Residency Hotel में एक मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘जैन खेमका एंड एसोसिएट्स’

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Latest Posts

    Bengaluru Real Estate Market Stable Despite Global Tensions; Major Deals Continue

    रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

    दुर्गापुर, City Residency Hotel में एक मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘जैन खेमका एंड एसोसिएट्स’

    दक्षिण दिशा में स्थित डुमस बीच का बदलता स्वरूप,सुजीत  अग्रवाल

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo

    Coalfield Tahalka

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Coalfield Tahalka® All Rights Reserved
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.