
रानीगंज रोटरी क्लब ने वोकेशनल अवॉर्ड्स समारोह में समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित

रानीगंज। रानीगंज रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रानीगंज के संयुक्त तत्वावधान में रानीगंज रोटरी क्लब के सभागार में रोटरी वोकेशनल अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न पेशेवर एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। यह उपक्रम रोटरी इंटरनेशनल की उस परंपरा का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्र में उच्च मूल्य, कुशलता, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाज के लिए उदाहरण स्वरूप सम्मानित किया जाता है, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने कार्यों को उत्कृष्टता एवं नैतिकता के साथ कर सकें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्लब के वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर रोटेरियन संदीप भालोटिया ने बताया कि कोयलांचल एवं शिल्पांचल क्षेत्र के डॉ. बी.सी. राय इंजीनियरिंग कॉलेज के तरुण भट्टाचार्य को शिक्षा के क्षेत्र में, सनाका ग्रुप को मेडिकल, शिक्षा, उड्डयन एवं अन्य विविध क्षेत्रों में, रानीगंज इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉ. तरुण कुमार राय को मेडिकल के क्षेत्र में, तारक मंडल को चित्रकारी के क्षेत्र में, प्रवीर घर को रक्तदान आंदोलन के लिए, दिनकर सिंह को व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए तथा आरजे सोनिया को व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए रोटरी वोकेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त समाजसेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार विमल देव गुप्ता, कुमार जितेंद्र, दलजीत सिंह एवं विनोद जायसवाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सभा की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुमित कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साव ने क्लब के इतिहास एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन संदीप भालोटिया एवं इनर व्हील क्लब की हरप्रीत कौर ने कुशलतापूर्वक किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रानीगंज के राम कुमार शारदा, सुशील गनेडीवाला, त्रिवेणी देवी कॉलेज के प्रिंसिपल संजीव पांडे, काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के डायरेक्टर कैलाश मंडल, बांकुरा जिला परिषद की कर्माध्यक्ष अर्चिता बिंद, पश्चिम बंगाल सरकार हिंदी प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष मनोज यादव, काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के बीसीए कोऑर्डिनेटर वीरू रजक, उद्योगपति रितेश अग्रवाल तथा रोटरी जोन-1 के उप जिलापाल चंदन चटर्जी सहित अनेक सामाजिक शख्सियतें उपस्थित रहीं।
क्लब के प्रमुख सदस्यों में स्मिथ झुनझुनवाला, प्रदीप बाजोरिया, अलंकार साव, दीपक संथालिया, मनीष शराफ, महेश बाजोरिया, जे.पी. साव, सुरेंद्र झुनझुनवाला, डॉ. रवि दारूका के अलावा इनर व्हील क्लब की सचिव श्वेता बर्नवाल, अर्चना मित्तल, मीनू मित्तल, नेहा अंबानी, जया संथालिया, ज्योति साव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा अनीशा भुवालका दुबे ने किया और सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का वातावरण प्रेरणादायक रहा तथा सभी ने रोटरी के मूल मंत्र “सर्विस एबव सेल्फ” को आत्मसात करने का संकल्प लिया।