रानीगंज पिंजरा पोल गौशाला समिति का चुनाव संपन्न, मतदाताओं ने किया मतदान, प्रथम गोपाल खेरिया 484, दूसरे स्थान पर प्रभात कुमार सरावगी 474, तीसरे में टोनी क्याल 474,


रानीगंज। आरोप-प्रत्यारोप के बीच रानीगंज पिंजरा पोल समिति गौशाला का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 785 मतदाताओं में से 640 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही गौशाला परिसर में राष्ट्रीय चुनाव की तर्ज पर माहौल देखने को मिला, जहां उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया।

हालांकि यह संस्था एक सेवा मूलक सामाजिक संगठन है, इसके बावजूद चुनाव के दौरान सदस्यों के बीच आपसी मतभेद भी सामने आए। कुछ सदस्यों का कहना था कि वे गौ भक्त और संस्था के बोनाफाइड सदस्य होने के बावजूद संगठन की गतिविधियों से उन्हें अलग रखा जाता है। जनरल बॉडी बैठक भी कब होती है जानकारी नहीं है। अन्य बैठकों में भी उन्हें शामिल नहीं किया जाता, जिससे असंतोष व्याप्त है।कुछ सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यकारिणी के कुछ सदस्य आपस में बैठकों और आयोजनों में भाग लेते हैं, लेकिन सामान्य सदस्यों को इससे दूर रखा जाता है। उनका कहना था कि लगभग दस वर्षों के बाद यह चुनाव हो रहा है और चुनाव समय की मांग थी, ताकि संस्था की गतिविधियों की पारदर्शी जानकारी सामने आ सके। सदस्यों ने नई सदस्यता बढ़ाने, सेवा कार्यों में सक्रिय लोगों को जोड़ने तथा लावारिस गायों की बेहतर व्यवस्था करने की भी मांग की।
वहीं चुनाव प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि चुनाव पूरी तरह नियमों के तहत कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 19 सीटों के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव समाप्त हो चुकी है परिणाम फल आने पर ही निर्णय होगा
